फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि की पीजी दाखिला के लिए आज जारी होगी तीसरी मेरिट सूची

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में नए सत्र के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विश्वविद्यालय 27 जून को तीसरी मेरिट सूची जारी करने जा रहा है। इस सूची के बाद भी खाली सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस बार कुल 43 स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 1457 सीटें उपलब्ध हैं। पहले चरण की मेरिट सूची में 29 कोर्सों की 1001 सीटें शामिल थीं, जबकि दूसरी सूची में 40 कोर्सों की लगभग 832 सीटों पर आवेदकों को मौका दिया गया। दूसरी सूची के तहत शुक्रवार को करीब 350 छात्रों ने फीस भरकर अपना दाखिला पक्का किया।
अब 27 जून को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस सूची के लिए सुबह के समय खाली सीटों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी, जिसके बाद शाम तक नई मेरिट सूची जारी होने की संभावना है। इस सूची में चयनित आवेदकों को 29 जून तक फीस जमा करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से की जा रही है। छात्रों को उनके अंकों और आरक्षण श्रेणी के आधार पर मेरिट में स्थान दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सभी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से तय समय में पूरी की जा रही है ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक कैलेंडर भी तय कर दिया है। पीजी की कक्षाएं 14 जुलाई से शुरू होंगी। सभी दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 13 जुलाई तक जरूरी दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
दाखिला समिति के प्रभारी डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि पहली मेरिट सूची के बाद अब तीसरी सूची 27 जून को जारी की जाएगी और छात्र 29 जून तक फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें