फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि प्रो. अंकुश को मिला शिक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार

Tue, 04 Aug 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-54 हकेंवि में एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड प्राप्त करने के बाद प्रो. अंकुश अंबरदार व
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अंकुश अंबरदार को शिक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान एमआईसीई, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला। प्रवक्ता ने बताया कि यह पुरस्कार गुरुग्राम में आयोजित द एमआईसीई कॉन्फ्रेंस एक्सपो एंड अवार्ड्स-सीजन 8 में प्रदान किया गया। उन्होंने उद्योगोन्मुख शिक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में उनका योगदान सराहनीय है। विश्वविद्यालय के कुलपति टंकेश्वर कुमार ने अंबरदार को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शिक्षण परंपरा का भी प्रमाण है। अंबरदार ने इस सम्मान को अपने विद्यार्थियों, सहयोगी शिक्षकों और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें