फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Thu, 08 May 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- हिमाचल प्रदेश के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी एवं शिक्षक--स्रोत- हकेंवि - फोटो : mathura
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के गणित विभाग के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्त्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में आयोजित भ्रमण में विभाग सहायक आचार्य डॉ. अरुण काजला, डॉ. जगजीत एवं प्रियांका के नेतृत्व में 41 विद्यार्थी शामिल हुए। विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एके यादव ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मंडी के पुस्तकालय, गणित प्रयोगशाला, कक्षाओं एवं गणित विभाग का अवलोकन किया।
आईआईटी के प्राध्यापकों के साथ संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इसमें प्रो. राजेंद्र ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में जानकारी दी। धार्मिक और सांस्कृतिक पहलू के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पवित्र धार्मिक स्थल मणिकरण मंदिर का भ्रमण किया। यहां स्थित गुरुद्वारा, हिडिंबा मंदिर (मनाली) और सल्फर युक्त गर्म जलस्रोतों का दौरा किया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रिवर-राफटिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। यह शैक्षिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई, जिसने उनके सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें