फोटो संख्या:66- एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए आवेदन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत- हकेंवि
- फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) ने वर्ष 2025 की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेम वर्क (एनआईआरएफ) की रैंकिंग के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में यह आवेदन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से प्रस्तुत किया गया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आवेदन के संदर्भ में बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष इनोवेशन, इंजीनियरिंग व ओवरऑल श्रेणी के अंतर्गत आवेदन किया गया है। उपस्थित आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. पवन कुमार शर्मा व उपनिदेशक प्रो. सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा तीन अलग-अलग श्रेणियों में एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए आवेदन किया गया है। यह रैंकिंग किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और विश्वविद्यालय इस बार बेहतर प्रदर्शन आशांवित है। विश्वविद्यालय को नैक द्वारा दूसरे चरण में ए ग्रेड प्राप्त है और हाल ही में विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित संस्था फिक्की द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर (इमर्जिंग) 2024 की भी उपलब्धि प्राप्त हुई है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय को 2024 के दौरान नवाचार के क्षेत्र में योगदान के लिए इंडिया टुडे रैंकिंग में तीसरा स्थान और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईडीए पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।