रोहतक। बोहर के हिमांशु नांदल ने पैरा एशियाड में तीसरा पदक जीता। शुक्रवार को उन्होंने 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में कांस्य अपने नाम किया। इस मौके पर उनकी मां कविता फूले नहीं समा रहीं थीं। परिजनों ने घर में खुशी मनाई। मां ने ईश्वर का धन्यवाद किया और परिवार जनों को मिठाई खिलाई।
पिता बलवान सिंह जो कि जापान में हिमांशु के साथ हैं, ने इस जीत पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हिमांशु ने देश के लिए तीन पदक जीते हैं। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। मां ने कहा कि बेटे के देश आने पर दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेंगे।