फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में हिमांशी प्रथम

Wed, 15 May 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली में प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र यादव की देखरेख में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का संयोजन सीताराम सहायक, बीआरपी अजीत सिंह व रोहतास ने किया।
विज्ञापन

योग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी कुसुमलता यादव ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक लड़कियों के ग्रुप में राजकीय माध्यमिक विद्यालय गुवानी से हिमांशी व इसी विद्यालय से अन्नू द्वितीय स्थान पर रही। लड़कों के ग्रुप में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली से स्वास्तिक प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलारपुर से चिराग दूसरे स्थान पर रहा। कक्षा नौवीं से दसवीं के ग्रुप में लड़कियों में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली से हिमांशी प्रथम, राजकीय गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछोद से रिया दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के ग्रुप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछोद से कुशल प्रथम, हर्ष दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर मुख्याध्यापक अनूप सिंह, सरताज सिंह, जितेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह, संदीप, सतवीर सिंह तथा एबीआरसी सिंहराज सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें