फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परिवार पहचान पत्र में कम आय वालों की दिखाई ज्यादा आय

Wed, 10 Apr 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। परिवार पहचान पत्र में कम आय वाले लोगों की ज्यादा आय दिखाने को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से भी कम है, उनकी वार्षिक आय 2 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक फैमिली आईडी में दिखाई जा रही है। बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कोई जमीन न ही सरकारी नौकरी उसके बावजूद वार्षिक आय समय सीमा से अधिक दिखाई जा रही है। अधिक राशि के कारण सरकार की योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन के नुमाइंदों के पास बार-बार चक्कर काटने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो रहा।


1.80 हजार रुपए की वार्षिक आय तक बनाए जाने वाले बीपीएल राशन कार्ड धारक ही सरकारी योजना का फायदा उठा सकते हैं। गलत बने हुए बीपीएल राशन कार्ड काट दिए जाएंगे, लेकिन थोड़ा समय लगेगा। जो लोग बीपीएल राशन कार्ड धारक नियमों को पूरा करेंगे उन्हीं का राशन कार्ड बना रहेगा व जो अनियमिताओं के चलते राशन कार्ड बनाए गए हैं, सभी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित सोलंकी क्लर्क, जोन मैनेजर अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें