फोटो संख्या:62-संगरूर में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता हेमंत कुमार कोच सूरत गुर्जर
महेंद्रगढ़। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पंजाब के संगरूर में 9 मई को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-5 का आयोजन किया गया। इसमें महेंद्रगढ़ के एथलीट हेमंत कुमार ने भाग लिया और तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जिले की झोली में डाला।
कोच सूरत गुर्जर ने बताया कि ओपन सीनियर आयुवर्ग में हेमंत ने पुरुष वर्ग की बेहद चुनौतीपूर्ण 3 किमी स्टीपलचेज स्पर्धा में भाग लिया। हेमंत कुमार ने 9:09.54 के समय के साथ रेस पूरी की और देश के बेहतरीन धावकों के बीच अपनी जगह बनाई।
रविवार को हेमंत शहर लौटे तो ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत किया गया और मालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। कोच सूरत गुर्जर ने हेमंत की मेहनत की सराहना की। कहा कि हेमंत ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।