फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवकाश के दिन शनिवार को भी हेल्प डेस्क खुला रहा

Sat, 15 Jun 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अवकाश के दिन शनिवार को भी हेल्प डेस्क खुला रहा। संस्थान में दाखिले की अंतिम तिथि 21 जून है और यह तिथि नजदीक होने के कारण रविवार को भी आवेदन के लिए डेस्क पर कर्मचारी मौजूद रहेंगे। आईटीआई में अब तक विभिन्न 21 ट्रेडों में 2420 आवेदन हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन इलेक्ट्रीशियन में 581 व फिटर में 302 हो चुके हैं। आईटीआई में आवेदन को लेकर दाखिला नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि छात्रों के आवेदन के लिए आईटीआई में डेस्क बनाया गया है और अगर किसी छात्र को बाहर से आवेदन करवाने में परेशानी होती है तो वह यहां आकर आवेदन करवा सकता है। उन्होंने बताया कि ड्यूल मोड में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान तीन महीने के हरियाणा रोडवेज में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें सीट मैटल ड्यूल मोड, वेल्डर ड्यूल मोड, वुडवर्क टेक्नीशियन ड्यूल मोड व मोटर मैकेनिक ड्यूल मोड ट्रेड शामिल है। नोडल अधिकारी ने बताया कि जो भी छात्र आईटीआई में आवेदन करना चाहते हैं वे अब समय को ध्यान में रखते हुए जल्द अपने आवेदन करवा दे। आईटीआई में आवेदन के लिए बनाई गई डेस्क पर नोडल अधिकारी सुनील कुमार के साथ सत्यनारायण सुपरिडेंट, अमित कुमार वर्ग अनुदेशक, रोहताश कोपा अनुदेशक व हरीश कुमार सीट मैटल अनुदेशक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें