फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से की 20 लाख रुपये ठगे

Sat, 15 Jun 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने पांच लोगों के साथ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामनले आया है। कनीना सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तथा राशि वापस दिलाने की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुंडिया खेड़ा निवासी संदीप ने बताया कि वार्ड पांच मोहल्ला चिचानिया निवासी अजीत ने उनके साथ नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। आरोपी अजीत एक निजी स्कूल में अध्यापक है। नवंबर 2021 में एक बैंक की शाखा में चतुर्थ श्रेणी पद के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे गए थे। आरोपी ने कहा कि उसकी अच्छी जान पहचान है वह नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आरोपी के कहने पर उसने अपना तथा पत्नी पूनम व भाई पवन, नाहड़ (रेवाड़ी) निवासी साले सत्यप्रकाश तथा उसकी पत्नी सुनिता के फार्म भरवा दिए। आरोपी ने पांचों से नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 31 जनवरी 2022 को परिणाम आया तो उनका नाम नहीं था। नाम न आने का कारण पूछते हुए आरोपी से 20 लाख रुपये वापिस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में 12 मार्च 2024 को कार्रवाई के लिए डीएसपी कनीना को जांच के लिए नियुक्त किया गया। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें