फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य : नरेश

विज्ञापन
फोटो 07 छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते एसएचओ। पुलिस
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय मॉडल स्कूल में आयोजित यातायात जागरूकता शिविर में पुलिस ने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। एसएचओ ट्रैफिक नरेश कुमार ने छात्रों को सुरक्षित सफर के मूलभूत नियम समझाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग और दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। वाहन को हमेशा निर्धारित गति सीमा में चलाने और अपनी लेन में ही सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए ड्राइव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लेन बदलते समय या किसी वाहन को ओवरटेक करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें