फोटो नंबर- 18विधानसभा भ्रमण के दौरान महिला कॉलेज की छात्राओं के साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती सिं
- फोटो : गल्लामंडी स्थित ओवरब्रिज पुल की मरम्मत के बाद टेस्टिंग।
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में हरियाणा विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने प्रश्नकाल व शून्यकाल की कार्यवाही को सदन में बैठकर देखा। यह समझा कि किस प्रकार जनप्रतिनिधि जनहित के मुद्दों को उठाते हैं और किस प्रकार विधेयकों पर चर्चा, बहस व पारित करने की प्रक्रिया किस प्रकार संपन्न होती है। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन प्रो. मुकेश यादव के नेतृत्व में डॉ. सुमन यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. सुनीता जाखड़ व डॉ. अनिल ने किया। संवाद