फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना क्षेत्र में जमकर बरसे बदरा, दुकानों व सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
फोटो संख्य:80- कनीना में बारिश के बाद जलभराव के बीच से गुजराता वाहन--संवाद
विज्ञापन
कनीना। क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद तेज बारिश से शहर में अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। कनीना के मुख्य बाजारों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की ओर से 18 जुलाई तक लगातार अच्छी बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

कनीना के रेवाड़ी टी पॉइंट पर दुकानों में पानी भरने से दुकानें बंद करनी पड़ीं। दुकानदारों का कहना है कि कनीना नगरपालिका की ओर से लंबे समय से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। सचिवालय के मुख्य रोड पर अटेली टी पॉइंट, अनाज मंडी रोड की सड़कें लबालब हो गईं।
बस स्टैंड के सामने, गाहड़ा मोड़, कालरवाला जोहड़, रेवाड़ी रोड पर पानी जमा हो गया। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बूंदबांदी का सिलसिला शाम छह बजे तक चलता रहा।

फोटो संख्य:80- कनीना में बारिश के बाद जलभराव के बीच से गुजराता वाहन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें