फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी का वार, प्रशासन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






नारनौल। बढ़ती गर्मी और लू के संभावित खतरों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला हीट वेव एक्शन प्लान की समीक्षा की।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी के दौरान किसी भी नागरिक, पशु या जीव-जंतु को पेयजल व छाया की असुविधा नहीं होनी चाहिए और इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन


बैठक में सिंचाई विभाग को पशुओं के लिए जोहड़ों में पानी की समुचित व्यवस्था करने व रोडवेज विभाग को बसों व बस स्टैंडों पर यात्रियों के लिए शीतल जल के कैंपर रखवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सार्वजनिक स्थानों व पार्कों में मटके रखवाने की व्यवस्था के साथ-साथ आमजन से भी आधार पर प्याऊ लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद निर्मल नागर, डीएमसी रणवीर सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन तथा जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।



लू को लेकर जारी किए कंट्रोल रूम नंबर



विभाग का नाम कंट्रोल रूम नंबर

उपायुक्त कार्यालय 01282-251209

बिजली निगम 1912, 8059888209, 18001804334 (टोल फ्री)

अग्निशमन विभाग (आपातकाल) 112

स्वास्थ्य विभाग 01282-251236

जन स्वास्थ्य विभाग 01282-260582, टोल फ्री नंबर 18001805678,



शिक्षा विभाग 01282-298533

सिंचाई विभाग 01282-251214

कृषि विभाग 9466817660

पंचायत विभाग 9467957298

रोडवेज 01282-251947
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें