जवान को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर सीआरपी बटालियन में कार्यरत गांव सागरपुर निवासी हेड कांस्टेबल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हेड कांस्टेबल के शव का गांव सागरपुर में रविवार को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।सीआरपी के जवान और हरियाणा पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से सलामी दी। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कमलेश आदि ने शव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गांव सागपुर निवासी लीलाराम (56) सीआरपी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। 18 जून को सुबह अचानक उनके चेस्ट में दर्द हुआ। उन्हें जम्मू-कश्मीर स्थित अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल के शव को तिरंगा में लपेट कर देर सांय यहां लाया गया। उनके अंतिम संस्कार में उनके साथ आये दर्जनों जवान व हरियाणा पुलिस के जवानों ने सलामी दी। हेड कांस्टेबल के दाह संस्कार में पूर्व सीपीएस अनीता यादव, मृतक के पुत्र निहाल सिंह, चौ. भरपूर, अनिल कुमार, सरपंच रोहताश, मूल चंद व सतबीर आदि थे।