फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यादव सभा चुनावों को लेकर सुनवाई टली, अब 12 दिसंबर को होगी

Tue, 25 Nov 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्टेट रजिस्ट्रार को यादव सभा के चुनाव को लेकर की गई शिकायत पर सोमवार को सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

यादव सभा चुनावों को लेकर लेकर चल रहे कॉलेजियम चुनाव 27 अक्टूबर को होने थे लेकिन सभा के कुछ लोगों की शिकायत के बाद इस चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। स्टेट रजिस्ट्रार ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए 24 नवंबर को सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित की थी। अब इस मामले में सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।
बता दें कि यादव सभा की चुनाव प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया था और कॉलेजियम के 78 वार्डों में 55 पर उम्मीदवारों ने अपने आवेदन जमा कराए थे। इसमें से 6 फॉर्म कुछ खामियों के चलते रिजेक्ट कर दिए गए जबकि 44 वार्डों में एक-एक ही उम्मीदवार ने आवेदन किया था और 9 वार्डों में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने अपना फार्म जमा कराया था।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर बैरावास निवासी सुरेंद्र सिंह और सिगड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार ने स्टेट रजिस्ट्रार को शिकायत दी थी। स्टेट रजिस्ट्रार ने 24 नवंबर तक इस चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी सोमवार को इस मामले में सुनवाई नहीं हो पाई और अब 12 दिसंबर को सुनवाई होगी।
यादव सभा का कार्यकाल 31 अक्टूबर को समाप्त हो चुका है। इसको लेकर सभा के सदस्यों प्रदीप बालरोडिया, शुभराम यादव, राजकुमार यादव, अनिल कुमार ने जिला रजिस्ट्रार, स्टेट रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार जनरल को लिखित में इस संबंध में पत्र भेजकर यादव सभा में एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यादव सभा की कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। सभा का कार्यकाल समाप्त होने के कारण सभा के संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले व वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी यादव सभा कोई फैसला ले रही है और वित्तीय लेनदेन कर रही है तो यह भी जांच का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें