फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, कहा-पद नहीं खुले तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने कैप किए गए पदों को दोबारा खोलने की मांग तेज कर दी है। राज्य स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के तहत एसोसिएशन ने विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा और इसे मुख्यमंत्री तक सिफारिश के साथ भेजने की अपील की। कर्मचारियों ने ब्लॉक स्तर पर कैप किए गए पदों को भी खोलने की मांग की।
विज्ञापन

राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश चौहान और पूर्व जिला प्रधान अनिल रसूलपुरिया ने कहा कि तबादला नीति के तहत जारी खाली पदों की सूची में महेंद्रगढ़ जिले के सैकड़ों पद कैप कर दिए गए हैं। उनका आरोप है कि इससे जिले में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरे जिलों में भेजने की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है और आम लोगों को परेशानी होगी।
पूर्व जिला प्रधान रणबीर सिंह, पूर्व जिला सचिव ऋषिराज, बलजीत और राजकुमार ने कहा कि कर्मचारियों को इधर-उधर करने के बजाय सरकार को स्वास्थ्य विभाग का ढांचा मजबूत करना चाहिए। विभिन्न जिलों में खाली पदों को नियमित भर्ती के माध्यम से भरा जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों और बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने बताया कि पद कैप किए जाने के विरोध में 29 सितंबर को महानिदेशक कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया था। अधिकारियों ने बातचीत में मांगों पर विचार कर कैप पद खोलने और त्रुटियां दूर करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी।
मुकेश चौहान ने कहा कि यदि स्वीकृत पद जल्द नहीं खोले गए तो 7 अक्तबूर से महानिदेशक कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक सुधीर, अनूप रिवासा, वेदपाल रिवासा और बिजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें