फोटो संख्या:67- आदर्श रामलीला कमेटी में आयोजित बदलाव जनसभा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह --स्रो
महेंद्रगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ व जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी सुबह 6 बजे अपनी मांगों को लेकर करनाल के लिए रवाना हुए। अशोक लोहमरोड़ ने बताया कि अपनी मांगो को लेकर नागरिक अस्पताल के हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के स्वास्थ्य कर्मचारी महेद्रगढ़, सेहलंग, सतनाली, कनीना, नांगल सिरोही सहित जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर करनाल पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर करनाल के फव्वारा पार्क, सेक्टर 12 से मुख्यमंत्री आवास तक विरोध प्रदर्शन किया।
अशोक लोहमरोड़ ने बताया कि पॉलिसी बनाकर बिना किसी शर्त के नियमित किया जाए। तब तक सेवा सुरक्षा व समान काम समान सहित सेवा नियम का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर अशोक लोहमरोड़, अनिकेश, गोविंद, सोनू, नीरज, अमित, आकाश, संदीप, श्याम सुंदर, अशोक सैनी, मनोज, मुकेश बाला, गीता, पूजा, ललित विक्की, देवेंद्र, वंदना, गौरव, अजीत, सुधीर, मुकेश मौजूद रहे।