फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने निकाली प्रभात फेरी

Mon, 05 Aug 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05प्रभात फेरी निकालते राधा कृष्ण प्रभात फेरी संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन रविवार सुबह मोहल्ला नई सराय श्री राधा कृष्ण मंदिर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम यजमान प्रेम देवी ने मंदिर प्रांगण में विराजमान सभी देवी-देवताओं व ठाकुर जी का पूजन कर सभी भक्तजनों को चंदन तिलक लगाया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। इसमें सभी भक्तजन राधा नाम संकीर्तन रथ के साथ चलते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते भक्ति भाव से प्रभु का नाम सुमिरन कर रहे थे। प्रभात फेरी का मार्ग में लोगों ने अपने घरों से निकलकर ठाकुर जी के दर्शन किए व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सावन का महीना होने के चलते राधा-कृष्ण के जयकारों के साथ भगवान भोलेनाथ के जयघोष भी गूंजते रहे। प्रभात फेरी सैन चौक से होकर नई सराय, श्याम कॉलोनी व मसानी माता मार्ग से होते हुए वापस राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। अंत में आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें