फोटो संख्या:69- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में रोगियाें की जांच करते चिकित्सक--संवाद
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ के मुख्य सभागार में यादव सभा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में मुख्य रूप से डॉ. सचिन यादव गैस्ट्रो विभाग, ब्लड कैंसर की विशेषज्ञ डॉ. दीपिका यादव मौजूद रहे।
डॉक्टर सचिन यादव ने पेट,आंत, लीवर के रोगियों की जांच की। डॉ. दीपिका यादव ने ब्लड की कमी और ब्लड कैंसर से संबधित रोगियों की जांच की। रविवार को निशुल्क शिविर में 200 मरीजों की जांच की गई। साथ ही मनीष कुमार और कुलदीप यादव के द्वारा मरीजों को निशुल्क दवाईयां वितरित की गई हैं।