उपमंडल के गांव बसई में रविवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को मलेरिया के बारे में जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को मलेरिया फैलने के कारण, रोकथाम, उपचार और लक्षणों के बारे में अवगत करवाया।
विभाग के कर्मचारियों ने बताया की मलेरिया एनाफलिज मादा मच्छर के काटने से फैलता है। अपने आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर वासुदेव, मुकेश देवी के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा