फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का 112 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ - फोटो : Narnol
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के तत्काल बाद स्थानीय उप नागरिक अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर नागरिक अस्पताल बनाने के काम जोर पकड़ेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जिला स्वास्थ्य विभाग को 112 करोड़ रुपये की बजटीय राशि आवंटित कर दी। 100 बेड के इस तिमंजिला अस्पताल में तमाम हाईटेक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके निर्माण से क्षेत्र के 6 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। आचार संहिता लगने से पहले वैसे इसका शिलान्यास हो चुका है। अब इसके लिए बजट भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

अस्पताल का पुराना भवन जर्जर घोषित
महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल का पुराना भवन वर्ष 1973 में बनाया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने इसका उद्घाटन किया था। निर्माण के 46 वर्ष बाद इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। कई बार छत का प्लास्टर नीचे गिर जाता है। बारिश होने पर छत से पानी टपकता है। पीडल्यूडी बीएंडआर विभाग ने कुछ दिनों पहले ही इसको कंडम घोषित किया है।
पुराने अस्पताल को तोड़कर बनेगा नया भवन
नया अस्पताल पुरानी इमारत को तोड़कर बनाया जाएगा। जिसे पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने जर्जर घोषित किया है। यह नया भवन 300 गुणा 300 वर्ग फुट पर बनाया जाना है। पोस्टमार्टम गृह के साथ खाली जगह और अस्पताल के पुराने भवन को तोड़कर पूरी जगह बनती है। इसलिए पुरानी जर्जर बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में यह पद रहेंगे सृजित
नवीनतम अस्पताल में 108 पदों को सृजित किया गया है। इस अस्पताल में दो एसएमओ, दो डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट, 29 मेडिकल ऑफिसर, एक सीनियर डेंटल सर्जन का पद रहेगा। क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट-1, साइकोथेरपिस्ट-1, ओडियो मैट्रिस्ट, नर्सिंग सिस्टर 4, स्टाफ नर्स 23, सीनियर फार्मासिस्ट 1, फार्मासिस्ट 4, सीनियर लेब टेक्नीशियन 1, लेब टैक्नीशियन 8, रेडियाग्राफर 3, डाटा ऑपरेटर 10 स्वीकृत किए गए हैं। 100 बेड का अस्पताल बन जाने पर 59 पुराने कर्मचारियों सहित कुल 167 कर्मचारी करेंगे।
विशेषज्ञ चिकित्सक के पद भी होंगे सृजित
उप नागरिक अस्पताल से नागरिक अस्पताल बनने पर विशेषज्ञ चिकित्सक भी आएंगे। 2 एसएमओ, दो डिप्टी सुपरिडेंट, एक सीनियर डेंटल सर्जन, एक डेंटल सर्जन, 40 एमओ सहित 46 चिकित्सककों का स्टाफ होगा। नई पोस्टम में बाल रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक्स, एनिस्थिया, सर्जन आदि विशेषज्ञ होंगे।
छह लाख लोगों को मिलेगा फायदा
महेंद्रगढ़ में एक भी बड़ा अस्पताल नहीं है जिस कारण यहां के मरीजों को इलाज के लिए गुुरुग्राम, रोहतक, जयपुर जाना पड़ता है। गंभीर मरीजों को दूसरे जगह रेफर किया जाता। इसके अलावा शुगर के मरीजों के लिए डायलिसि सुविधा भी नहीं है। अल्ट्रासांउड जैसी सुविधा के लिए भी मरीजों को नारनौल जाना पड़ता है। छोटे मोटे ऑपरेशन के लिए भी रेवाड़ी गुरुग्राम जाना पड़ता है। अस्पताल अपग्रेड होने के बाद ये सभी सुविधा यहां उपलब्ध होंगी और क्षेत्र के छह लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
अस्पताल के लिए लगभग 112 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं जो कि खाते में आ चुके हैं। अभी आचार संहित लगी हुई है। आचार संहिता हटने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-मोनू यादव, कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें