गांव खेड़ी में डेंगू संदिग्ध व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमें गांव में पहुंची।टीम गांव में घर-घर जाकर पानी के सैंपल लिए तथा जहां भी डेंगू के लारवा का शक हुआ वहां सैंपल लिए गए। टीम में जिला मलेरिया अधिकारी अश्वनी रोहिल्ला, अटेली के कार्यवाहक सीएमओ डा. कुलदीप, डा. वरिष्ठ चिकित्सक डा. आदित्य, एचसी रामपाल, एचआई राकेश, जयसिंह, बायोलोजिस्ट डा. परमानंद, बीएसी प्रमिला सहित कई कर्मचारी शामिल है।
टीम ने गांव में घर-घर जाकर पानी के सैंपल लिए। टीम ने गांव में गलियों में फोगिंग की तथा लोगों को डेंगू व मलेरिया पर कैसे रोकथाम हो इसके बारे में जानकारी दी। लोगों को मलेरिया से बचाव के पंपलेट बाटे। टीम सुबह से सांय तक गांव में लगी रही।
गौरतलब है कि गांव खेड़ी में गांव के एक नागरिक विजेन्द्र की मंगलवार को जयपुर इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जयपुर के चिकित्सक उसको डेंगू संदिग्ध मरीज मान रहे थे। वहीं गांव के ही दो लोगों का उपचार जयपुर अस्पताल में चल रहा है।