फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जियो फेंसिंग लोकेशन पर आधारित हाजिरी को अव्यवहारिक बताया

Fri, 22 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 6जियो फैसिंग हाजिरी के विरोध में नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगल चौधरी। राज्य स्वास्थ्य तालमेल कमेटी हरियाणा व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिला कमेटी ने नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी को जियो फेंसिंग लोकेशन पर आधारित हाजिरी को अव्यवहारिक व असंवैधानिक बताते हुए ज्ञापन सौंपा।
स्वास्थ्य कर्मियों ने विधायक को बताया कि यह आदेश कर्मचारियों की निजता पर खुला हमला है, जो पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट के निजता के अधिकार का उल्लंघन है। जिस पर विधायक मंजू चौधरी ने मांग पत्र लेने के बाद सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों व अधिकारियों को कहा कि आपकी बात को मजबूती के साथ मुख्यमंत्री के सामने रखकर अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान धर्मवीर यादव व नांगल चौधरी ब्लॉक प्रधान राजेंद्र प्रसाद गुर्जर ने बताया कि अगर सरकार ने समय रहते इन आदेशों को वापस नही लिया तो 28 अगस्त को प्रदेश के सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। वहीं सांकेतिक भूख हड़ताल के दौरान होने वाले किसी भी तरह के नुकसान की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस अवसर पर उप प्रधान पिंकी यादव, लक्ष्मण सिंह, प्रदीप कुमार ,योगेश शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें