फोटो संख्या:59- राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य की जांच करती चि
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. दीक्षा शर्मा के नेतृत्व में पहुंची।
डॉ. दीक्षा शर्मा ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर परामर्श दिया। डॉ. पवन शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। आशा वर्कर रेखा ने विद्यार्थियों को समय पर आयरन की गोलियां लेने और आवश्यक जांच करवाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खनिज लवणों की कमी महसूस होने पर डॉ. से परामर्श लेना चाहिए ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। इस अवसर पर सुनील कुमार शास्त्री, विज्ञान अध्यापक मनवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, भगत सिंह, गरिमा रानी आदि मौजूद रहे। संवाद