फोटो संख्या:51- विश्वविद्यालय सहभागियों के साथ विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, शिक्षणेतर कर्मचारियों सहित सभी सहभागियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश, अज्ञान से ज्ञान और निराशा से आशा की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है।
हम सब मिलकर ज्ञान, नवाचार और मानवीय मूल्यों के दीप प्रज्वलित करें ताकि विश्वविद्यालय और राष्ट्र दोनों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित हो। यह पर्व हमें सच्चाई, ईमानदारी और परिश्रम के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।