फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार विशिष्ट सम्मान से सम्मानित

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- हकेंवि कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को विशिष्ट सम्मान प्रदान करते हुए आयोजन समिति
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा की ओर से विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया है। प्रो. टंकेश्वर कुमार को यह सम्मान शिक्षा विशेषकर कौशल शिक्षा, नेतृत्व कुशलता एवं अध्यापन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। कुलपति को यह सम्मान डीएवी संस्थानों के संस्थापक प्रधानाचार्य महात्मा हंसराज की 162वीं जयंती के उपलक्ष्य में फरीदाबाद में आयोजित डीएवी समर्पण दिवस समारोह में प्रदान किया गया। डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पूनम सूरी की ओर से वेदों की प्रति भी उन्हें भेंट की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें