फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज मंदिर में हवन व सत्संग आयोजित

Sun, 20 Apr 2025 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आर्य समाज मंदिर परिसर में साप्ताहिक हवन व सत्संग का आयोजन प्रधान भूपेंद्र सिंह आर्य की अध्यक्षता में किया गया। पुरोहित डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्य व डॉ. विक्रांत डागर रहे। इस दौरान बृहस्पति शास्त्री ने मनुष्य के मुक्ति (मोक्ष) प्राप्त करने के साधन, ज्ञान, कर्म, भक्ति, वैराग्य और योग के बारे में बताया। ज्ञान के माध्यम से मनुष्य सत्य को समझकर और आत्म-साक्षात्कार प्राप्त करके मुक्ति पा सकता है। कर्मयोग में निष्काम कर्म करते हुए आत्मा को मुक्त करने का प्रयास किया जाता है। निष्काम कर्म अपने कर्तव्य को बिना किसी व्यक्तिगत लाभ की इच्छा के करना भी मुक्ति का एक साधन है। इस अवसर पर एडवोकेट मानव आर्य, दीपक आर्य, किरोड़ी लाल आर्य ने हवन में आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें