फोटो संख्या:73- सिनेमा रोड पर विश्वकर्मा मंदिर में हवन करते जांगिड़ समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेद्रगढ़। विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस पर प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता हवन किया गया।
हवन में मुख्य यजमान सुनील शास्त्री, सुनील कुमार रहे। कार्यक्रम में बंशीधर ठेकेदार विशिष्ठ अतिथि रहे। हवन के बाद ओमप्रकाश ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान करते हुए समाज के संवर्धन, समृद्धि के लिए प्रेरित किया। मंदिर परिसर की नव गठित कमेटी के पंजीकृत की स्वीकृति हो चुकी है।
रविदत महाशय ने इसके लिए कमेटी शुभकानाएं देते हुए कहा कि यह महेंद्रगढ़ में पहली बार हुआ है जो हमारे पूर्वजों ने मेहनत की वो आज साकार हुई है। उन्होंने इस कार्य की सफलता का श्रेय प्रधान अशोक कुमार को दिया है। इस दौरान रामचंद्र जांगड़ा, पुरूषोतम जांगड़ा, राजेश कुमार, सुभाष ठेकेदार, मोतीलाल, औप्रकाश, दुलीचंद, वेदप्रकाश ठेकेदार, रोहतास ठेकेदार, राजकुमार, सांवल राम, सुखीराम, श्यामलाल महाशय सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद