महेंद्रगढ़। ब्राह्मण सभा ने अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सुबह नौ बजे हवन किया। हवन में मुख्य यजमान आबकारी एवं कराधान विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी नरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे।
ब्राह्मण सभा प्रधान दिनेश वैद्य ने बताया कि हिन्दू धर्म में पुण्य प्राप्ति के लिए हवन करना आवश्यक है। मंत्र साधना व हवन से भी अपने आराध्य देव को प्रसन्न किया जाता है। हवन द्वारा देव पूजा अतिशीघ्र फलदायी मानी गयी है। हवन में प्रमुख देवता अग्नि को माना गया है।
उन्होंने बताया कि हवन में डाली गई सभी आहुतियां सीधे देव को प्राप्त होती है। हवन कुंड में प्रज्वलित अग्नि में हवन सामग्री, फल, मिठाई, घी की आहुतियां दी जाती है। हवन निकलने वाली धुआं से आस-पास का वातावरण शुद्ध होने लगता है। इस पवित्र धुएं से वातावरण में मौजूद सभी हानिकारक कीटाणु नष्ट होने लगते है। हवन के उपरांत लोगो को प्रसाद वितरण किया गया।
सभी ने समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए शपथ ली और भगवान परशुराम के मूल्यों और मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर विश्वनाथ मिश्रा, विजय भारद्वाज, नरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेश, कैलाश शर्मा बीडीसी सदस्य, लक्ष्मीकांत शर्मा, मोहनलाल जोशी, रामेश्वर दयाल शर्मा, काशीराम शर्मा, रामौतार शास्त्री, ओपी सैनी, मनीष शर्मा बवाना, नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी, नरेश थानेदार, मांगेराम मास्टर, ताराचंद शर्मा सहित अनेक लोगो ने हवन में आहुति डाली।