फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भागवत कथा के समापन पर हवन किया गया

Thu, 14 Aug 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- गांव करीरा में बाबा भीखम मंदिर में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा के समापन  पर 
विज्ञापन
कनीना। गांव करीरा स्थित बाबा भीखम मंदिर में चल रही संगीतमय भागवत कथा के समापन पर हवन किया गया। वीरवार को कथावाचक हेमराज भारद्वाज ने भगवान के स्वधाम गमन कथा सुनाते हुए कहा कि जो मनुष्य श्रद्धा और विश्वास से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेगा उसकाे मोक्ष मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब भगवान स्वधाम जाने लगे तब उनके परम मित्र उद्धव ने चरण पकड़कर पूछा कि प्रभु आपके जाने के बाद संसार के मनुष्यों का कल्याण कैसे होगा। मनुष्यों को आपके दर्शन किस प्रकार होंगे। तब भगवान ने अपना एक रूप श्रीमद् भागवत भागवत में स्थापित कर कहा कि हे उद्धव यह भागवत मेरा साक्षात रूप है। हर पन्नों और हर श्लोक में मेरे पूर्ण दर्शन होंगे। सात दिन में परीक्षित को मोक्ष मिला। इस दौरान रामपत, दिनेश शर्मा, सुभाष, ओमप्रकाश बीरमति, सुनीता देवी संतोष देवी, रजनी, रोशनी देवी, शकुंतला, कुसुम लता आदि श्रद्धालु मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें