फोटो संख्या:74- शरद पूर्णिमा पर आर्य समाज महेंद्रगढ़ में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। चौक माहल्ला स्थित आर्य समाज मुख्यालय पर महर्षि वाल्मिकी की जयंती पर हवन किया। अध्यक्षता डॉ. विक्रांत डागर ने की। उन्हाेंने बताया कि वाल्मीकि को अपने विद्वता और तप के कारण महर्षि की पदवी प्राप्त हुई थी। महर्षि वाल्मीकि की कहानी हमें बताती है कि सच्चे पश्चाताप और तपस्या से इंसान कितना भी बड़ा पापी क्यों न हो, वह मोक्ष प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर केसर आर्या, बृहस्पति शास्त्री, बाबू रंगराव सिंह आर्य, डॉ आनंद कुमार, महेंद्र दीवान मौजूद रहे। संवाद