फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो नंबर-15मह​र्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा के दौरान महंत बालकनाथ का सम्मान करते समाज के
विज्ञापन
नारनौल। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि सभा की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मोहल्ला ढीढासर स्थित गुरु रविदास मंदिर के पास से आयोजित की गई। शोभायात्रा को गुरु रविदास मंदिर के महंत बालकनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वाल्मीकि सभा के प्रधान जोगेंद्र जैदिया सहित समाज के अन्य लोगों ने महंत बालकनाथ का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा गुरु रविदास मंदिर के पास से शुरू होकर पुरानी सराय, पुल बाजार, महावीर मार्ग, महावीर चौक, पुरानी कचहरी मार्ग से होते हुए तालाब बहादुर सिंह रोड स्थित गांधी आश्रम में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में समाज के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न महापुरुषों की झांकी निकाली गई। मौके पर महंत बालकनाथ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण नामक महाकाव्य लिख कर संपूर्ण मानव समाज को एक सुंदर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें आज इस महाकाव्य को पढ़कर इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। शोभायात्रा में भारी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें