फोटो संख्या:65- आर्दश कॉलोनी में हवन करते समाज के लोग--स्रोत-आयोजक
महेंद्रगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती के बोधोत्सव, पंडित लेख राम बलिदान दिवस एवं विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर वेद प्रचार एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य की अध्यक्षता में आदर्श कॉलोनी में हवन किया। विनोद श्यामपुरिया ने कहा कि समस्त सनातन समाज जिस पर्व को महाशिवरात्रि के रूप में मनाता चला आ रहा है वहीं सभी वैदिक धर्मी ऋषि बोध दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं। महर्षि दयानंद का बचपन का नाम मूल शंकर था तथा वह शिवरात्रि का व्रत पूरी श्रद्धा व आस्था से रखते थे। महर्षि दयानंद सरस्वती के बोध उत्सव को मनाने का मकसद उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करना ही है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य, संतोष आर्या, प्रवक्ता जिन्नत यादव, भाती देवी, राजेश आर्या, सूबेदार मेजर दलीप सिंह, छंगाराम जांगिड़, घीसाराम बोहरा, अमरसिंह मौजूद रहे। संवाद