फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मैनहोल में गिरा ऊंट, क्रेन से निकाला बाहर

Wed, 26 Feb 2025 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 23क्रेन द्वारा ऊंट को बाहर निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में मैनहोल लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को मैनहोल का ढक्कन सही ढंग से नहीं लगने से एक ऊंट के दोनों पैर घुस गए। निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। गनीमत रही कि ऊंट सुरक्षित क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया। लोगों ने कहा कि शहर में मैनहोल के ढक्कन से आए दिन हादसे होते रहते हैं। सोमवार को एक स्कूटी सवार भी इसी मैनहोल के पास गिर कर घायल हो गया। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के जेई आकाश यादव का कहना है कि मैनहोल का ढक्कन सही स्थिति में था, लेकिन ऊंट का पांव ढक्कन के एक कोने में रखे जाने से अंदर धंस गया। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद मैनहोल का ढक्कन दोबारा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें