फोटो नंबर-16रामनवमी पर बाबा भैया आश्रम में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
मंडी अटेली। श्रीराम सेवा ट्रस्ट की ओर से बाबा भैया आश्रम में रामनवमी के अवसर पर खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक प्रधान ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि भंडारे का आयोजन भी हुआ। गांव की वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत महाशय रामौतार पुरुषार्थी, भरत सिंह, संजय पाठक, अशोक स्वामी, सोनू ठाकुर व संजय शर्मा ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर लाला वेदप्रकाश अग्रवाल, सरपंच वर्षा रानी, ओमप्रकाश गुप्ता, रणजीत सिंह तंवर, डॉ. छत्रपाल वर्मा, बीर सिंह नंबरदार, राजेंद्र वर्मा, लक्ष्मीचंद नंबरदार, पूर्व सरपंच तारा चंद, पृथ्वी सिंह, डॉ. कुलदीप, मुकेश कोच, मदन सिंह चौहान व सुरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।