फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हसला ने स्कूलों के समय बदलने की मांग उठाई

विज्ञापन
फोटो नंबर-06जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हसला के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) ने प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव की मांग उठाई है। हसला के जिला प्रधान अरविंद यादव माजरा व पूर्व प्रधान बीर सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों के हित में तुरंत कदम उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि महेंद्रगढ़ जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में अत्यधिक गर्मी का अलर्ट जारी किया है।
हसला पदाधिकारियों ने कहा कि सुबह का मौसम सामान्य रहता है लेकिन दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं। दोपहर 2:30 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों का घर पहुंचना बेहद कठिन और जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन

संगठन ने बताया कि वर्तमान में बच्चों में उल्टी, दस्त, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसको लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है।
हसला ने मांग की है कि विद्यालयों का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया जाए। इस अवसर पर राज्य सह सचिव राधेश्याम नरवारा, सुबे सिंह चौहान, विक्रम पालड़ी, धर्म सिंह गहली, सतेंद्र सिंह, पवन मंडाना, पुष्पलता, सतपाल अहरोदिया, सुरेश सैनी, जगजीत सिंह व जगदीश सीओरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें