फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केबीसी में छाईं हरियाणा की गोल्डन गर्ल शर्मिला

विज्ञापन
फाेटो संख्या:80- केबीसी में अमिताभ बच्चन क साथ स्वर्ण  पदक  विजेता शर्मिला धनखड़---  स्त्रोत स्
विज्ञापन
कनीना। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली शर्मिला धनखड़ सोमवार रात टीवी के चर्चित कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आईं। महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मंच साझा करते हुए शर्मिला ने अपनी जिंदगी, खेल के सफर और संघर्ष की कहानी साझा की।
विज्ञापन

शर्मिला के साथ लवीना, झंडू और अर्पिता समेत चार प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चारों ने पूछे गए सवालों के जवाब आत्मविश्वास के साथ दिए। कार्यक्रम के दौरान केबीसी की ओर से सभी प्रतिभागियों को 12.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा कल्याण ज्वेलर्स की ओर से सोने का सिक्का और गोवर्धन देसी घी कंपनी की ओर से देसी घी देकर सम्मानित किया गया।
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने शर्मिला से उनके जीवन और संघर्ष के बारे में बातचीत की। पांच हजार रुपये के पहले सवाल पर शर्मिला के शांत रहने पर अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शर्मिला बहुत शांत हैं, लगता है चुपचाप दो-तीन जलेबी भी खा जाती हैं। इस पर सभी लोग हंस पड़े और माहौल खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

अब खेल का खर्च उठाएगी एमएम कंपनी
गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में एमएम कंपनी ने शर्मिला को गोद लेने की घोषणा की है। कंपनी ने उनके खेल कॅरिअर में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। शर्मिला के गुरु अजमेर सिंह दांगी ने बताया कि अब देश-विदेश की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के दौरान शर्मिला के जरूरी खेल खर्च कंपनी उठाएगी। इससे उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं की तैयारी में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें