फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने जींद में होने वाली रैली के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ शिक्षा बचाओ स्कूल बचाओ अभियान के तहत 29 दिसंबर को जींद में विशाल रैली करेगा। रैली की तैयारी के लिए पूरे प्रदेश में पांच जत्थे चलाए जाएंगे। जो अध्यापकों के साथ-साथ किसान, मजदूर, अभिभावक, नौजवानों की नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से रैली पहुंचने की अपील करेंगे। रविवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासचिव प्रभु सिंह ने किया। अध्यापक संघ के मुख्य सलाहकार सीएन भारती बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला सचिव अमीलाल गुर्जर व जिला प्रधान हवा सिंह ने बताया कि जिस प्रकार हरियाणा सरकार चिराग योजना, स्कूल मर्जर के माध्यम से स्कूलों को बंद कर रही है। जिसके तहत विशेषकर आठवीं कक्षा तक के लड़कियों के स्कूल पूरे प्रदेश में बंद कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के निजीकरण की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। जिसके परिणाम स्वरूप शिक्षकों को कौशल रोजगार निगम के माध्यम से फिक्स वेतन पर भर्ती करना अध्यापकों को बंधुआ मजदूर बनाने के समान है। इन सब के विरोध में पूरे प्रदेश में 5 जत्थों के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें राज्य प्रधान धर्मेंद्र ढांडा के नेतृत्व में एक जत्था नांगल चौधरी से चलकर महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक से होते हुए जींद पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें