फोटो नंबर- 13नारनौल बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
नारनौल। गांव नियामतपुर मोरुंड व गोठड़ी के लिए बसें शुरू की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए आरोही मॉडल स्कूल मंढाना से सुबह 8 बजे और शाम 3:40 बजे बसों का संचालन शुरू किया गया है। वहीं नांगल चौधरी बस स्टैंड से गांव नियामतपुर मोरुंड व गोठड़ी के लिए सुबह 8 बजे व शाम 4:50 बजे बस का संचालन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि गत माह गांव नियामतपुर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने डीसी कैप्टन मनोज कुमार से बसों के संचालन की मांग की थी। इसके बाद उपायुक्त ने बसों के संचालन के निर्देश जारी किए थे।
इससे ग्रामीणों और छात्रों को आवागमन के लिए बस की सुविधा मिलेगी। बस का संचालन शुरू होने से ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बस का संचालन शुरू होने से नौकरी, पढ़ाई और अन्य कार्य के लिए नारनौल व नांगल चौधरी जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
वर्जन :
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बस के संचालन की मांग की थी। इसके बाद उपायुक्त ने बस संचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त के निर्देशानुसार गांव नियामतपुर मोरुंड व गोठड़ी के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया गया है।
-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।