फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राव इंद्रजीत ने फिर सीएम पद के लिए की दावेदारी, 2014 में रामबिलास शर्मा के सीएम न बनाने पर कही ये बात

Mon, 30 Sep 2024 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

भाजपा के कद्दावर नेता रहे प्रो. रामबिलास शर्मा को सीएम नहीं बनाए जाने पर भी राव इंद्रजीत ने प्रतिक्रिया दी। इंद्रजीत ने उनके क्षेत्र से सीएम बनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
जनसभा के दौरान उपस्थित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व भाजपा प्रत्याशी आरती राव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले लोकसभा चुनाव से ही केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दक्षिणी हरियाणा में मुख्यमंत्री की चौधर लाने के लिए बार-बार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोमवार को भी महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव दौंगड़ा अहीर में आयोजित एक चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए मेरा भी नंबर आना चाहिए।

विज्ञापन


राव इंद्रजीत ने गांव दौंगड़ा अहीर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2013 में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद वर्ष 2014 में हुए चुनाव में प्रो. रामबिलास शर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र के लोगों ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने में पूरा योगदान दिया था, इसलिए इस क्षेत्र का सीएम बनना चाहिए था। लेकिन, पार्टी ने किसी और को सीएम बना दिया।

अब फिर से इस क्षेत्र के लोग भाजपा को सत्ता में लाने का काम करेंगे, इसलिए इस क्षेत्र के लोगों की आशा है कि कभी तो इस क्षेत्र का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। राव 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को अपने बयानों के माध्यम से बता चुके थे कि हरियाणा में सरकार बनने का रास्ता अहीरवाल से होकर गुजरता है।
विज्ञापन


शीर्ष नेतृत्व मेरे कहने पर देता है टिकट
राव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व मेरे कहने पर टिकट देता है। इस बार भी पार्टी ने मेरे कहने पर ही टिकट दिया है, इसलिए इस बार अगर भाजपा विजयी होती है तो हो सकता है कि हमारे कहने पर इस क्षेत्र का मुख्यमंत्री बनाया जाए। राव ने कहा कि वर्ष 2014 में वह पार्टी के लिए नए थे। भाजपा सभी को कसौटी पर परखती है। पंडित जी हमारे पुराने थे तो यह बात उनसे पूछनी चाहिए कि उस समय उनको मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया।

बोले- हमारी एकजुटता ने सरकार बनाने और बिगाड़ने की ताकत हासिल कर ली
राव ने कहा कि यह चुनाव दक्षिणी हरियाणा के मान-सम्मान का चुनाव है। परिसीमन के जरिये हमारी राजनीतिक ताकत को कमजोर करने की साजिश रची गई, लेकिन हमारी एकजुटता ने सरकार बनाने और बिगाड़ने की ताकत हासिल कर ली है। जब इस क्षेत्र के लोग पार्टी को बनाने में अपना समर्थन देते हैं तो इस क्षेत्र का मुख्यमंत्री भी बनना चाहिए। शायद इस बार हमारा नंबर आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें