फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिकों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्क रहेगी हरियाणा पुलिस

Sun, 24 Mar 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि होली पर शरारती तत्वों व आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पुलिस ने होली पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त व्यापक प्रबंध किए है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी। पुलिस द्वारा सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में नाके लगाए गए है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए जाने वालों पर कानून के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे पदार्थों का इस्तेमाल ना करें, जिससे किसी व्यक्ति को हानि पहुंचे। होली के अवसर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और अगर आपको किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना या कोई आपराधिक गतिविधि के बारे में पता चलता है तो उसकी सूचना पुलिस को डायल 112 या नजदीकी थाना-चौकी को दें।
विज्ञापन



ये बरते सावधानी
- शराब सेवन करके वाहन ना चलाएं।
- होली खेलने के लिए किसी के साथ जबरदस्ती ना करें।
- राहगीरों पर गुलाल या पानी फेंककर तंग ना करें।
- किसी भी प्रकार की हुड़दंग ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें