फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस कर्मचारी मौत, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Thu, 23 Nov 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। हरियाणा पुलिस के जवान गांव ककराला निवासी कांस्टेबल अनिल की मंगलवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को पुलिस सम्मान के साथ अनिल को अंतिम विदाई दी। पुलिस टुकड़ी ने हवा में फायर कर अनिल को अंतिम विदाई दी। अनिल वर्ष 2013 में भारतीय सेना से सेवानिवृत होकर आए थे और 2014 में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हो गए थे।
विज्ञापन

अनिल के पिता राजपाल ने बताया कि अनिल की ड्यूटी वर्तमान में नूंह मेवात में थी। मंगलवार को ड्यूटी पूरी करके नांगल मोहनपुर में एक साथी पुलिसकर्मी के परिवार में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। शाम को करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में पहुंचा था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब वापस अपने घर ककराला की तरफ आ रहा थे तो मोहनपुर में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के ग्रामीणों ने घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अनिल के 21 वर्षीय लड़का पंकज व 19 वर्षीय लड़की पायल हैं। बुधवार को मृतक अनिल के शव का पोस्टमार्टम करवा करवा परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की टुकड़ी ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी। उनकी अंतिम यात्रा में गांव व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें