फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वीनू मांकड़ ट्रॉफी में हरियाणा लीग चरण से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ के क्रिकेटर गौरिश दहिया का वीनू मांकड़ ट्रॉफी में प्रदर्शन औसत रहा। हरियाणा की ओर से खेलते हुए उन्होंने पांच मैचों में कुल 147 रन बनाए। टीम को पांच में से चार मैचों में हार मिली और वह लीग चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा को एकमात्र जीत 12 अक्तूबर को ओडिशा के खिलाफ मिली। गौरिश ने आठ अक्तूबर को छत्तीसगढ़ के खिलाफ 51 रन, पंजाब के खिलाफ 30, ओडिशा के खिलाफ नाबाद 22, उत्तर प्रदेश के खिलाफ 23 और बिहार के खिलाफ 21 रन बनाए। पांच पारियों में गौरिश केवल एक अर्धशतक लगा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें