फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विधायक कंवर सिंह बोले- रामबिलास नाराज थे, उन्होंने जमकर बगावत की

Thu, 10 Oct 2024 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

नवनिर्वाचित विधायक कंवर सिंह ने पूर्व मंत्री रामबिलास पर भितरघात का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
कंवर सिंह यादव, प्रो. रामबिलास शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सीट महेंद्रगढ़ से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कंवर सिंह यादव ने पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा पर भितरघात के आरोप लगाए हैं। चुनाव में जीत के बाद देर रात कंवर सिंह ने कहा प्रो. रामबिलास शर्मा ने चुनाव खराब करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


कंवर सिंह यादव ने कहा कि वे रामबिलास शर्मा के साथ 30 साल रहे। तीन बार हारने के बाद लोग उन्हें छोड़कर चले गए, लेकिन उन्होंने साथ नहीं छोड़ा। कहा, वह पार्टी से टिकट छीनकर नहीं लाए, बल्कि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। उन्हें खुशी होती अगर प्रो. रामबिलास शर्मा उनकी पीठ पर हाथ रखते और एक मार्गदर्शक के रूप में उन्हें आदेश देते।

लेकिन, रामबिलास ने जितनी बगावत करनी थी, उतनी की। इसके बावजूद मेहनती कार्यकर्ताओं के बल पर जीत मिली। इधर, इस मामले में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


टिकट कटने पर जताई थी नाराजगी
भाजपा ने महेंद्रगढ़ सीट पर प्रो. रामबिलास शर्मा का टिकट काटकर कंवर सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया था। टिकट कटने से नाराज प्रो. रामबिलास शर्मा ने कई बार मंच से अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने देसी भाषा में कहावत दोहराई थी कि जिस हांडी में सिर हो उसकी खैर मनावां और जिस हांडी में सिर ना हो वा चढ़ते ही फूट ज्या। इसका मतलब था जिस पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो फिर प्रत्याशी जीते या नहीं उनको कोई फर्क नहीं पड़ता।

दान सिंह के कार्यालय पर लगे थे जिंदाबाद के नारे
चुनाव के दिन कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के फार्म हाउस पर रामबिलास शर्मा जिंदाबाद के नारे लगे थे। मंगलवार को जब चुनाव का परिणाम आया तो कंवर सिंह की जीत के बाद उनके समर्थक भी हांडी के साथ जमकर वायरल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें