फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा ने किया जिला जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो नंबर- 27जिला जेल का निरीक्षण करते हरियाणा लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा लोकायुक्त जस्टिस हरिपाल वर्मा ने सोमवार को नारनौल की जिला जेल का निरीक्षण किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक संजय बांगड़ ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले जस्टिस हरिपाल वर्मा ने जेल में महिला वार्ड का निरीक्षण किया व महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने जेल अस्पताल व खादी फैक्टरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां की व्यवस्था देखकर उन्होंने जेल प्रशासन की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल लंगर में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल में बंद बंदियों से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर डॉ अनिल यादव, जेल उप अधीक्षक तथा खादी ग्राम उद्योग नारनौल से बलवंत शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें