फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बन चुका है फिरौतीबाजों का ठिकाना : डॉ. मनीष यादव

Wed, 17 Jul 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने हरियाणा में बढ़ रहे अपराधों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ता जा रहा है, नायब सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। सरेआम गोलियां चलाने की वीडियो सामने आ रहे हैं। हरियाणा फिरौतीबाजों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। भाजपा राज में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि सरेआम व्यापारियों से फिरौती मांगने और धमकी देने की घटना सामने आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभाल पा रहे हैं। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम की पिछले एक साल में 974 मर्डर, 1701 दुष्कर्म, 139 समूहिक दुष्कर्म, 3871 किडनैपिंग, 271 लूट और महिलाओं से अपराध के कुल 10,946 मामले दर्ज हुए हैं। आमजन और व्यापारियों के बाद अब प्रदेश में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। आम आदमी पार्टी हरियाणा को क्राइम फ्री स्टेट बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें