फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाए सरकार : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहमा। हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन की समय सीमा 14 जून को खत्म हो गई है। तमाम अटकलों के बावजूद आयोग ने आवेदन के लिए दूसरी बार समय नहीं बढ़ाया है। 16 जून के रात 12 बजे तक अभ्यर्थी फीस जमा करवा सकते हैं। अब उम्मीदवारों का फाइनल डेटा आने के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या को कम या ज्यादा किया जाएगा। इस मामले में पंचायत समिति ब्लाॅक सिहमा की चेयरमैन अंजू यादव के प्रतिनिधि राजकुमार यादव ने बताया कि हरियाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन की तिथि सरकार द्वारा बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दरअसल सरल पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट बनवाने में समस्याएं आ रही है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर अंतिम तिथि बढ़ाने की गुहार लगा रहे हैं। सीईटी फॉर्मेट आने के बाद से सिर्फ एक बार ही सीईटी परीक्षा साल 2022 में आयोजित हुई थी।
वहीं अब दूसरी बार सीईटी 2025 में आयोजित हो रही है। यानी तीन साल बाद यह परीक्षा हो रही है। प्रतिदिन लाख से ऊपर फॉर्म जमा हो रहे हैं। सीईटी को लेकर 29 मई की रात को आवेदन शुरू हुए थे। आवेदन के दौरान से ही सरल पोर्टल अच्छी तरह नहीं चल रहा। कभी बीसी प्रमाण पत्र को लेकर दिक्कत है तो कभी रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति और दूसरे प्रमाण पत्र बनने में परेशानी है। हरियाणा सरकार 30 जून तक सीईटी रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ाता है तो हरियाणा का हर विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन अच्छी प्रकार से कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें