फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के परिवार के साथ मनाली में मारपीट: पीड़ित चीख-चीख कर बोला- यहां मत आना, पाकिस्तान से भी बुरा हाल

Thu, 26 Jun 2025 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

सतनाली निवासी 35 वर्षीय प्रदीप सोनी ने बताया कि वह अपनी पत्नी दीपिका, चार माह की बेटी जिया, 28 वर्षीय बहन आशा, 27 वर्षीय भाभी निशा, जीजा 33 वर्षीय जनेंद्र निवासी नारनौल, गत 20 जून को सतनाली से मनाली घूमने गए थे। 23 जून को शाम पांच बजे स्कूटी किराए पर लेकर घूमने निकले थे।
विज्ञापन
मनाली में हरियाणा के पर्यटकों के साथ मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सतनाली निवासी प्रदीप के साथ हिमाचल के मनाली में हुई मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रदीप परिवार सहित दिखाई दे रहा है। मारपीट के बाद प्रदीप अपने परिवार सहित वहां के एक सार्वजनिक स्थान पर खड़ा होकर मारपीट के बारे में बता रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो के अनुसार प्रदीप का कहना है कि वह अपनी मां, पत्नी व चार माह की बेटी, भाई तथा बहन व जीजा के साथ घूमने आया था। इसी दौरान किराए पर स्कूटी लेकर परिवार सहित घूमने निकले थे। वीडियो में वह बता रहा है कि वह किराए की स्कूटी लेकर घूमने निकला था तथा इसी दौरान जगह नहीं होने के कारण विवाद हो गया था। इसी दौरान स्थानीय कुछ लोगों ने उसकी पत्नी, उसके भाई, उसके जीजा तथा उसकी बहन के साथ मारपीट की।

एक मिनट 19 सेकेंड के वायरल इस वीडियो में प्रदीप कह रहा मेरी चार माह की बच्ची भी गिर गई। वहां की स्थानीय पुलिस के पास दो बार जाने के बाद भी कोई सहयोग नहीं किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने वायरल वीडियो में अपील करते हुए कहा कि कोई भी मनाली घूमने मत आना, यहां कोई सुरक्षा नहीं है, यह पाकिस्तान से भी बुरा मनाली है, मत आना लोगो। मेरी वीडियो जहां तक पहुंचे कोई भी मत आना घूमने, कोई सुरक्षा नहीं कोई पुलिस सुरक्षा नहीं, हाथ जोड़कर अपील है कि कोई भी मनाली मत आना। मनाली आओ तो अपने हथियार साथ लेकर आना जिससे इन जैसे लोगों का इलाज कर सकें। इस दौरान प्रदीप ने दो बार हाथ जोड़कर वीडियो में मनाली नहीं आने की अपील भी की। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई थी।
विज्ञापन




प्रदीप बोला पुलिस एक घंटे लेट पहुंची तथा स्थानीय लोगों ने नहीं किया सहयोग:
सतनाली निवासी 35 वर्षीय प्रदीप सोनी ने बताया कि वह अपनी पत्नी दीपिका, चार माह की बेटी जिया, 28 वर्षीय बहन आशा, 27 वर्षीय भाभी निशा, जीजा 33 वर्षीय जनेंद्र निवासी नारनौल, गत 20 जून को सतनाली से मनाली घूमने गए थे। 23 जून को शाम पांच बजे स्कूटी किराए पर लेकर घूमने निकले थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों से स्कूटी हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। लेकिन उन्होंने मेरे परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान चार माह की बच्ची भी पत्नी के हाथों से छूटकर सड़क पर गिर गई थी। जब वह लोग मारपीट कर रहे थे तो स्थानीय लोगों ने गुहार के बावजूद भी कोई मदद नहीं की। पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी एक घंटे लेट पहुंची। हालांकि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। वहां पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। वह अपने परिवार सहित 24 जून को ही घर पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें