महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के भौतिकी और खगोल भौतिकी विभाग को एक शोध परियोजना अंतर्गत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग-बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 2 करोड़ रुपये का अनुदान (डीएसटी-एफआईएसटी) प्राप्त हुआ है।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अनुदान प्राप्त होने पर भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग के संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को बधाई दी। कुलपति ने समाज के लिए उपयोगी शोध पर जोर दिया। उन्होंने विभाग को आसपास के संस्थानों के साथ सहयोगात्मक अनुसंधान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि उनके शोधकर्ताओं को भी इस अनुदान के परिणामस्वरूप विभाग में विकसित किए जाने वाले अनुसंधान बुनियादी ढांचे के उपयोग का लाभ मिल सके।
विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस एफआईएसटी अनुदान के अंतर्गत विश्वविद्यालय को शोध के लिए तीन हाईटेक उपकरण मिलेंगे। प्रो. श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय कुलपति ने दूरदर्शी नेतृत्व धन्यवाद दिया और विभाग के संकाय सदस्यों व शोधार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।